फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers flocked to the depot in Ramshahr as soon as urea fertilizer arrived, and queues formed.

Solan News: रामशहर में यूरिया खाद पहुंचते ही डिपो पर उमड़े किसान, लगीं कतारें

Tue, 11 Aug 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 11 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers flocked to the depot in Ramshahr as soon as urea fertilizer arrived, and queues formed.
रामशहर डीपो में पहुंची युरिया खाद को वाहनों में लेकर जाते किसान। संवाद
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

30-35 पंचायतों के किसान-बागवान सुबह से ही खाद लेने पहुंचे
सोमवार को पहुंची 700 बोरी की खेप, अब तक कुल 3900 बोरी बांटी
मांग अधिक होने से फिलहाल हर किसान को दी जा रही एक-एक बोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर। क्षेत्र में यूरिया खाद की बढ़ती मांग के बीच रामशहर कृषि सेवा सहकारी समिति में यूरिया की 700 बोरी की एक और खेप पहुंची। खाद सप्लाई की सूचना मिलते ही करीब 30 से 35 पंचायतों से किसान व बागवान डिपो परिसर में जुटना शुरू हो गए। सुबह डिपो खुलते ही किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई।
समिति परिसर के बाहर दोपहिया वाहनों, कारों और पिकअप ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। बारिश के मौसम में खाद की अधिक जरूरत रहने के कारण किसानों को लंबे समय से इसका इंतजार था। स्थानीय किसान लोकराज ने बताया कि खेती का रकबा अधिक होने के बावजूद प्रति किसान केवल एक बोरी ही दी जा रही है। मटूली निवासी किसान शालिग राम ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद एक बोरी यूरिया मिली है, जिससे थोड़ी राहत है, पर जरूरत और भी है। खाद की किल्लत से फसल प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

खाद की बढ़ती मांग और आपूर्ति
बीडीसी सदस्य अमन ने बताया कि धरमाना, डोली और चढ़ोग क्षेत्र में इस वर्ष फसल काफी अच्छी है। अच्छी फसल के कारण ही यूरिया खाद की मांग तेजी से बढ़ी है। डिपो में खाद पहुंचने से किसानों को राहत मिली है, लेकिन सरकार को नियमित आपूर्ति बनाए रखनी चाहिए। ग्राम पंचायत रामशहर के प्रधान रवींद्र मोहन ने कहा कि रामशहर तहसील की अधिकतर आबादी खेती पर निर्भर है। इस बार फसल बेहतरीन होने से खाद की खपत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रयास और भविष्य की योजना
रामशहर समिति के सहायक सचिव मनोहर सिंह ने जानकारी दी कि डिपो में अब तक करीब 3900 बोरी यूरिया खाद पहुंच चुकी है। इसका वितरण पारदर्शी तरीके से किया गया है। 2026-08-08 को आई 700 बोरी खाद भी बांटी जा रही है। किसानों की भारी मांग को देखते हुए जल्द ही 700 बोरी यूरिया की एक और खेप मंगवाने के लिए प्रशासन को मांग भेजी जा रही है। समिति कमेटी सदस्य नेक राम ने कहा कि दूर-दराज से आए हर किसान को खाद मिले, यह उनकी प्राथमिकता है। कृषि सेवा सहकारी समिति रामशहर के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि किसानों की जरूरत के हिसाब से उच्च अधिकारियों को लगातार मांग भेजी जा रही है। समिति का प्रयास है कि क्षेत्र में खाद की कोई किल्लत न रहे और अतिरिक्त आपूर्ति मिलती रहे।

रामशहर डीपो में पहुंची युरिया खाद को वाहनों में लेकर जाते किसान। संवाद

रामशहर डीपो में पहुंची युरिया खाद को वाहनों में लेकर जाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed