सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Chants of "Bam Bam Bhele" echoed throughout Shiva temples across the district. Over 60,000 people visited the Shiva Temple in Jatoli.

Solan News: जिलेभर के शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे शिव मंदिर जटोली में 60,000 से अधिक लोगों ने किए दर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Bam Bam Bhele" echoed throughout Shiva temples across the district.

Over 60,000 people visited the Shiva Temple in Jatoli.
​शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सोलन। महाशिवरात्रि पर्व पर जिलेभर के शिवालय मंदिर बम-बम भोले नाथ के जयकारों से देर रात तक गूंजते रहे। शिव भक्तों ने कतारों में लगकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और मनोकामनाएं की। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर सुबह 5:00 बजे ही दर्शन के लिए खुल गए। दिनभर भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन के लिए लाइनों में खड़े रहकर इंतजार किया। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन चलते रहे। वहीं, जिला मुख्यालय के साथ लगते एशिया के सबसे ऊंचे शिव मंदिर जटोली में भी महाशिवरात्रि पर्व पर 60 हजार से अधिक भक्तों ने शीश नवाया। मंदिर में चार पहर की पूजा भी की गई। इसके अलावा मंदिर में भगवान शिव की भव्य आरती भी की गई। शिवरात्रि के लिए मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से शिव मंदिर का अद्भूत नजारा देखने को मिल रहा था। देर रात भजन संध्या का भी आयोजन किया। भजन संध्या की शुरुआत शाम 7:00 बजे पूजन से हुई। रात 9:45 बजे मां काली की भव्य झांकी मंदिर परिसर में निकाली गई। रात 10:00 बजे टी सीरिज फेम पंकज राज ने भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं, रात 12:00 बजे अघोरी बाबा की झांकी निकाली गई, जबकि रात 12:30 बजे इंडियन आइडल फेम मुंबई गायक मोहित चोपड़ा ने भी भजन की बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी को नाचने पर विवश किया। रात 2:30 बजे गायक पवन शर्मा ने राम-कृष्ण के भजन व सुबह 3:30 बजे सोनी सिस्टर ने शिव भजन की प्रस्तुति दी। जिला मुख्यालय के नर्सिंग मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, हनुमान मंदिर, सलोगड़ा स्थित प्रचीन शिव मंदिर समेत अन्य जगहों पर मंदिरों में लोगों की भीड़ लगी रही।

इनसेट
कुनिहार के मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़

कुनिहार (सोलन)। शिवरात्रि पर्व कुनिहार क्षेत्र में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। क्षेत्र के प्राचीन शिव तांडव गुफा, शिव मंदिर तालाब, प्राचीन शिव मंदिर हाटकोट, शिव गुफा डयारस, शिव मंदिर हरिपुर आदि मंदिरों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा भीड़ प्राचीन शिव तांडव गुफा में देखने को मिली।। समिति की ओर से गुफा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उचित प्रबंध किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट

चायल में लगी भोले भक्तों की भीड़
चायल (सोलन) सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ पंच वक्त्र महादेव मंदिर सकोड़ी में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में भारी भीड़ देखी गई। श्रद्धालुओं ने यहां पर माथा टेका और शिवलिंग पर जल, दूध से अभिषेक किया। मंदिर कमेटी के प्रधान कृष्ण दत्त ने बताया के मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन जाएगा। कंडाघाट और सलोगड़ा के महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु की भारी भीड़ देखी गई। संवाद



इनसेट
ब्रूरी में श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया पर्व
सोलन। शहर के साथ ब्रूरी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। बाबा प्रकाश गिरि महाराज के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन, रुद्राभिषेक एवं भजन-कीर्तन के साथ वातावरण पूर्णतः शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव से सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। सोमवार को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद

इनसेट
शिवरात्रि पर भक्तिमय हुआ दाड़लाघाट
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल से ही स्थानीय शिव मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु उपवास रखकर बड़ी संख्या में शिव दर्शन और शिवार्चन के लिए मंदिर परिसर में पहुंचे। मंदिर में भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा बेलपत्र, दूध और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर का वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। वहीं दाड़ला बाजार सहित दाड़लामोड़, नवागांव, धुन्दन, पीपलुघाट, कराड़ाघाट, कश्लोग, मांगू सहित विभिन्न स्थानों पर दूध, पकौड़े और फलों का प्रसाद वितरित किया।

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

शिव मंदिर जटोली में भक्तजनों की लगी लंबी कतार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed