Hindi News
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Pensioners express anger over pending financial benefits, warn government and management of agitation
{"_id":"699211a376f464866608b026","slug":"pensioners-express-anger-over-pending-financial-benefits-warn-government-and-management-of-agitation-solan-news-c-176-1-ssml1040-163274-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: लंबित वित्तीय लाभों पर पेंशनरों का फूटा रोष, सरकार व प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: लंबित वित्तीय लाभों पर पेंशनरों का फूटा रोष, सरकार व प्रबंधन को दी आंदोलन की चेतावनी
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कुनिहार में हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
कुनिहार (सोलन)। एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की मासिक बैठक पेंशन भवन कुनिहार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बलवीर चौधरी ने की, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित वित्तीय मांगों और निगम प्रबंधन के रवैये पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया। अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त एक्शन कमेटी का गठन किया गया था। दिसंबर में आयोजित बैठक में मुख्यालय घेराव का निर्णय लिया गया था। इस संदर्भ में 29 दिसंबर को प्रबंध निदेशक (एमडी) को लिखित नोटिस सौंपा गया था और 9 जनवरी को धरना-प्रदर्शन की सूचना दी गई थी। चौधरी ने बताया कि 8 जनवरी को एमडी ने कर्मचारियों से वार्ता के लिए बुलाया था और इसमें 10 सूत्रीय मांग पत्र के पांच बिंदुओं पर सहमति बनी थी। एमडी के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया था और एक सप्ताह के भीतर बैठक की कार्रवाई देने का वादा किया गया था, लेकिन डेढ़ महीने का समय बीतने के बाद भी प्रोसिडिंग जारी नहीं की गई, जिससे पेंशनरों में भारी निराशा उत्पन्न हुई है। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रबंधन जानबूझकर पेंशनरों के वित्तीय बकायों को लंबित रख रहे हैं। पेंशनरों के बकाया भुगतान और अन्य आर्थिक लाभों की अनदेखी को असहनीय बताया गया। चौधरी ने यह भी कहा कि बजट सत्र के दौरान आंदोलन की रणनीति बनाई गई थी, लेकिन बजट सत्र को दो चरणों में विभाजित करने से कर्मचारियों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि कर्मचारियों के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र लंबित भुगतान जारी नहीं किए गए तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। पदाधिकारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन से अपील की कि वे वरिष्ठ नागरिकों के धैर्य की परीक्षा न लें और समय रहते समाधान न होने पर इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। बैठक में बृजलाल कारक, रघुनाथ शर्मा, भवानी शंकर, राजेश जोशी, रोशन लाल, धनीराम ठाकुर, शंकर, राजेंद्र सिंह, प्रेम, परशुराम, श्यामलाल, चैतराम, जितेंद्र, सुखराम, जीतराम, हरि सिंह, प्रेमलाल, बलवीर सिंह, सुदामा, अशोक कुमार, और प्रेमराज चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।