सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress sends memorandum to President through DC in NEET paper leak case

Solan News: नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले, रोजगार देने में असमर्थ भाजपा करवा रही पेपर लीक
Trending Videos

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा, स्वतंत्र एजेंसी से करवाएं जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला कांग्रेस कमेटी ने नीट का पेपर लीक होने पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान उन्होंने मांग उठाई कि किसी स्वतंत्र एजेंसी और किसी सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के जज से इसकी जांच करवाएं और जांच के लिए समयसीमा भी तय करें। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भी तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए या केंद्र सरकार को उन्हें बर्खास्त करवा देना चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बरमाणी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशों पर नीट के पेपर लीक होने के मामले में जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि 24 लाख विद्यार्थी इस नीट पेपर में अपीयर हुए थे। यह पेपर दो से तीन बार लीक हो चुका है, जो केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार देने में असमर्थ है। ऐसे में अब वह पेपर लीक करवा रही है। सबसे बड़ी बात है कि पेपर लीक होने के बाद भी सरकार पुख्ता कार्रवाई नहीं कर रही।
इस अवसर पर जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा, बघाट बैंक के चेयरमैन अरुण शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार, निगम पार्षद पूजा, बलदेव ठाकुर, मदन हिमाचली, कुल राकेश पंत समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed