फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands of pensioners

Solan News: एचआरटीसी पेंशनरों का जारी हो डीए और एरियर

Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवा सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच अर्की इकाई की मासिक बैठक कुनिहार में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने की। प्रदेश सचिव रघुनाथ शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सात जून को मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक में हर माह सात से 10 तारीख के बीच पेंशन जारी करने पर सहमति बनी थी। वित्त विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना के बाद जुलाई और अगस्त की पेंशन 10 तारीख को जारी हो गई। इसके लिए मंच ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार जताया। बैठक में बताया गया कि चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसमें करीब 13.50 करोड़ रुपये पेंशनरों और 6.50 करोड़ रुपये कार्यरत कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए दिए गए हैं। मंच ने इसके लिए भी सरकार का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री से तीन प्रतिशत डीए की लंबित किस्त जल्द जारी करने की मांग की। साथ ही वर्ष 2016 से लंबित नए वेतनमान के एरियर का भुगतान अन्य विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों की तर्ज पर एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को नए वेतनमान का एरियर, तीन प्रतिशत डीए की किस्त और स्केल एरियर की पहली 50 हजार रुपये की किस्त जल्द जारी की जाए। बैठक में भवानी शंकर शर्मा, परशुराम, जितेंद्र कुमार, धनीराम वर्मा, शंकरलाल, चैतराम, नरेश सोनी, अशोक कुमार, शिवराम, सदीक, मुहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed