{"_id":"6a846bc8492b0b37350f6bc3","slug":"water-supply-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-176689-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अब दोबारा शुरू होगा पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अब दोबारा शुरू होगा पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली विस के 100 से अधिक गांवों को जल्द मिलेगी पेयजल योजना की सौगात
तीन साल बाद सिहारड़ी गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाने को मिली मंजूरी
बचे करीब 500 मीटर क्षेत्र में इसी माह पूरा कार्य को पूरा करने का रखा है लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जल्द ही राहत मिलेगी। पिछले तीन वर्षों से सिहारड़ी गांव में फंसा पेच आखिरकार सुलझ गया है, जिसके बाद अब पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम दोबारा शुरू होने जा रहा है। योजना के तहत बचे हुए कुल 500 मीटर क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य इसी माह पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य के संपन्न होते ही कसौली विधानसभा के 100 से अधिक गांवों को गिरि पेयजल योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
पेयजल योजना का कार्य इससे पहले तीन अलग-अलग स्थानों पर भूमि विवाद के कारण रुका हुआ था। इनमें क्यारद में 100 मीटर, गांधीग्राम के समीप 100 मीटर और सिहारड़ी में 300 मीटर क्षेत्र शामिल था। अन्य स्थानों पर मामला सुलझने के बाद सिहारड़ी का 300 मीटर हिस्सा ही लंबित था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। वर्तमान में क्षेत्र की पंचायतों में ग्रामीणों को सप्ताह में केवल एक दिन पानी मिल पा रहा है। योजना के पूरी तरह चालू होने से लोगों को पानी के गंभीर संकट से स्थायी राहत मिलेगी। लगभग तीन साल की देरी के बाद, कसौली क्षेत्र को पानी आपूर्ति करने वाली महत्वाकांक्षी गिरि पेयजल योजना अब अपने परीक्षण चरण में पहुंच गई है। मूल रूप से इसे जून 2023 में शुरू किया जाना था। परियोजना में पानी के भंडारण टैंक और गौड़ा में स्थापित 33-केवी सबस्टेशन सहित अधिकांश बुनियादी ढांचा तैयार हो चुका है। 102 करोड़ रुपये की इस परियोजना का वित्तपोषण जल जीवन मिशन से 56 करोड़ और नाबार्ड से 46 करोड़ हुआ है। इसमें सिरमौर जिले की गिरि नदी से तीन चरणों में जल लिफ्ट किया जाना है।
इनसेट
कोट
जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. संजीव सोनी ने बताया कि योजना का कार्य दोबारा शुरू किया जा रहा है। सिहारड़ी में फंसा पेच अब सुलझ गया है। इसमें करीब 300 मीटर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य रहता है। इसके अलावा क्यारद और गांधीग्राम के समीप 200 मीटर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य करीब पूरा हो चुका है। इस योजना से कसौली विस क्षेत्र में पेयजल किल्लत दूर हो जाएगी।