{"_id":"6a8449e6786f315ee50b6dbc","slug":"won-in-wrestling-in-solan-solan-news-c-19-sml1008-771686-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चंडीगढ़ के आशीष बने बड़ी माली के विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चंडीगढ़ के आशीष बने बड़ी माली के विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी स्पोर्टस
कुनिहार के केवल के नाम रही छोटी माली
बिजेश्वर मेले में दिखा कुश्ती और कबड्डी का रोमांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। उपमंडल कंडाघाट की ग्राम पंचायत हिन्नर के ऐतिहासिक गौड़ा मैदान में तीन दिवसीय बिजेश्वर मेले का समापन खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। मेले में मुख्य आकर्षण कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले रहे, जिन्हें देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी माली का खिताब चंडीगढ़ के पहलवान आशीष ने जीता। आशीष को 21,000 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं छोटी माली कुनिहार के केवल ने जीती। उन्हें 11,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कबड्डी प्रतियोगिता में वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर दिनेश चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कुश्ती प्रतियोगिता की छोटी माली में सुरेश शर्मा और बड़ी माली के दौरान नागाली पंचायत के प्रधान बलदेव ठाकुर मुख्यातिथि रहे। देर शाम तक चले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के गायकों और स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। इस मौके पर ग्राम पंचायत हिन्नर की प्रधान संगीता कश्यप, उपप्रधान हरबंस ठाकुर, प्रसिद्ध समाजसेवी बाबू राम कश्यप, नरेंद्र ठाकुर, सुरजीत और मेला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।