{"_id":"6a844a87cec9f5fd440e7238","slug":"demands-of-pensioners-solan-news-c-176-1-ssml1040-176681-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेंशनरों की देनदारियों पर आधी-अधूरी घोषणा से रोष, आंदोलन की चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेंशनरों की देनदारियों पर आधी-अधूरी घोषणा से रोष, आंदोलन की चेताया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनिहार में हुई पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक
संवाद न्यूजएजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पेंशनरों की लंबित देनदारियों और महंगाई राहत की किस्तों को लेकर हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। समिति ने 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से पेंशनरों की मांगों को लेकर की गई घोषणाओं को आधा-अधूरा बताते हुए रोष जताया। समिति का आरोप है कि 13 मई को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में दिए गए आश्वासनों को अब तक पूरा नहीं किया गया है। संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने कहा कि 13 मई को हुई बैठक में वर्ष 2016 से दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को उनकी कुल बकाया राशि का 40 प्रतिशत भुगतान करने और महंगाई राहत की दो किस्तें जारी करने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद 15 अगस्त को सरकार की ओर से इन मांगों के अनुरूप कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब दो लाख पेंशनरों को उम्मीद थी कि सरकार लंबित देनदारियों के साथ पिछले तीन वर्षों से लंबित 15 प्रतिशत महंगाई राहत की किस्तें जारी करने की घोषणा करेगी। मांगों पर निर्णय न होने से पेंशनरों में निराशा है। अब अक्तूबर के पहले सप्ताह से प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान शुरू किया जाएगा और सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा। समिति जल्द राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगी। इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति को भी भेजी जाएगी। इस मौके पर ओमप्रकाश गर्ग, भगवान सिंह, शिव रामपाल, आरपी जोशी, जगदीश चंदेल, गोपाल कृष्ण, एसपी शर्मा, मनोहर लाल शर्मा व सोहनलाल सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।