{"_id":"69c3d53ea0e7822fc2007fd4","slug":"departmental-exhibitions-attracted-attention-at-the-mata-mansa-fair-solan-news-c-176-1-ssml1040-165799-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: माता मनसा मेले में विभागीय प्रदर्शनियों ने खींचा ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: माता मनसा मेले में विभागीय प्रदर्शनियों ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूहों के आचार, आंवला कैंडी लोगों को भाए
कृषि व उद्यान के तैयार किए गए प्रोडक्ट देखने भी पहुंच रहे लोग
जीवन धारा वाहन में लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। माता मनसा मेले के दूसरे दिन मेला स्थल पर विभागों की ओर से आकर्षक प्रदर्शनियां लगाई गईं। इनमें कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग और हिम ईरा से जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी सजाई। विभागों के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। उन्हाेंने लोगों को अपनी-अपनी योजनाओं और उत्पादों की जानकारी दी।
स्वयं सहायता समूह की ओर से ऊषा, भीष्म गुप्ता, निशा, सत्या देवी और उर्मिला ने हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखे। स्थानीय और बाहरी राज्यों से आए लोगों ने उत्पादों को खूब सराहा। खासतौर पर आचार, आंवला कैंडी, खजूर से बनी टोकरी सहित अन्य वस्तुएं लोगों की पसंद बनीं।
धर्मपुर के युवाओं की ओर से गठित सोलन संस्था ने भी मेले में विशेष आकर्षण बटोरा। इस समूह ने पहाड़ी नमक तिमरू, भांग के बीज का नमक, डाइजेस्टिव हींग व नमक, मल्टी ग्रेन आटा और पहाड़ी शहद सहित करीब छह उत्पाद प्रदर्शित किए। डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय से फूड टेक्नोलॉजी में मास्टर कर रहे वैभव तुंगल ने इन उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
मेला स्थल पर अपेक्षाकृत कम भीड़ देखने को मिली, हालांकि महिलाओं और युवाओं ने मेले का आनंद लिया। युवतियां खरीदारी में व्यस्त नजर आईं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जीवन धारा वाहन भी तैनात किया गया, जिसमें लोग अपने बीपी, शुगर और अन्य जांच करवा सकते हैं। मेला वीरवार को भी जारी रहेगा और अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है।
Trending Videos