सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on registration by cooperating with BLO

Solan News: बीएलओ का सहयोग कर पंजीकरण पर जोर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सोलन शहरी मंडल की विशेष बैठक संपन्न
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल की बैठक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर आयोजित की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, बीएलए और नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की।
इस अवसर पर नगर निगम की उप महापौर मीरा आनंद और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में एसआईआर अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर बीएलओ को सहयोग देने का आग्रह किया गया, ताकि अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडल महामंत्री संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश शुक्ला, अनिल कुमार, कर्मचंद, सचिव लविका, रेनू, कृष्ण ठाकुर, रचित, सनी, राजू कुंद्रा, कार्यालय सचिव जगदीश गर्ग, नगर निगम पार्षद सुषमा शर्मा, रितिक साहनी, अमरदीप पंजा, रजनी, सीमा, विक्रम मट्टू, संजीव मोहन, नेहा ठाकुर, विशाखा, प्रिया, विपिन कपूर, अंजू नेगी, अमर सिंह ठाकुर, देश गौतम, मनु शर्मा, लेखराज, विजय, दीपक जायसवाल, सुरेश और सतीश गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed