फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dispute over a deity-related remark while intoxicated; youth stabbed.

Solan News: शराब के नशे में देवता की बात पर विवाद, युवक पर चाकू से वार,

Mon, 17 Aug 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 17 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
घायल आईजीएमसी शिमला रेफर, करोल कॉलोनी बसाल में किराये के कमरे में हुई वारदात
विज्ञापन

पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को चंबाघाट से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती करोल कॉलोनी बसाल में शराब के नशे में देवता की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कमरे में साथ बैठकर शराब पी रहे युवकों में बहसबाजी के बाद एक युवक ने शेफ चाकू और टूटी बोतल से अपने ही दोस्तों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पेट में चाकू लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। वहीं, बीच बचाव करने आया दूसरा युवक भी घायल हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को चंबाघाट से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय सारांश तेजवान निवासी गांव थली चिड़गांव शिमला ने बताया कि वह अपने गांव के युवक मयंक के साथ पिछले तीन महीनों से बसाल में किराये का कमरा लेकर रह रहा है। 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे मयंक और रोहड़ू निवासी निखिल कमरे पर आए। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान निखिल और मयंक के बीच देवता को लेकर किसी बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। सारांश ने जब दोनों को रोकने की कोशिश की, तो निखिल ने शराब की आधी कांच की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद निखिल और मयंक लड़ते हुए बाथरूम की तरफ चले गए। वहां निखिल ने शेफ चाकू उठाकर मयंक पर हमला कर दिया। मयंक के कहने पर जब सारांश मदद के लिए पड़ोस में रहने वाले वैभव को बुलाने भागने लगा, तो आरोपी निखिल ने उसे भी पकड़कर चाकू से उसके बाएं कंधे पर दो वार कर दिए। किसी तरह सारांश वैभव के कमरे में पहुंचा। जब दोनों वापस लौटे तो मयंक बाथरूम के दरवाजे पर पेट पकड़कर खड़ा मिला। उसने बताया कि निखिल ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया है।
विज्ञापन

कोट
घायल मयंक को उसके साथी तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद मयंक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। दूसरे घायल सारांश का भी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना सोलन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी निखिल संजटा पुत्र शिशु पाल, निवासी गांव दिस्वानी चिड़गांव, शिमला को चंबाघाट क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। टीएसडी वर्मा, एसपी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed