{"_id":"6a82f97d59db09163f02c2d9","slug":"video-video-new-jogindra-bank-branch-opened-in-arkis-daseran-panchayat-sanjay-awasthi-inaugurated-it-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अर्की की दसेरन पंचायत में खुली जोगिंद्रा बैंक की नई शाखा, संजय अवस्थी ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अर्की की दसेरन पंचायत में खुली जोगिंद्रा बैंक की नई शाखा, संजय अवस्थी ने किया लोकार्पण
दाड़लाघाट(सोलन)। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने सोमवार ग्राम पंचायत दसेरन के भराड़ीघाट में जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सुदृढ़ बैंकिंग सुविधाएं आवश्यक हैं। अवस्थी ने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं को सुदृढ़ करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सड़क, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ वित्तीय सेवाओं की पहुंच भी ग्रामीण स्तर तक सुनिश्चित करने की बात कही। विधायक ने बताया कि सहकारी बैंक किसानों, बागवानों और ग्रामीण लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। इससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और लोग आत्मनिर्भर बनते हैं। अवस्थी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की विकास प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया। जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि बैंक ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर बैंकिंग सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।