{"_id":"6a82f8040133e4cef40f8649","slug":"video-mp-suresh-kashyap-raised-the-issues-faced-by-cantonment-residents-before-the-union-defence-minister-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष रखीं छावनियों के लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: सांसद सुरेश कश्यप ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष रखीं छावनियों के लोगों की समस्याएं
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि उन्होंने छावनियों में लोगों को आ रही समस्याओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व उप रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में छावनियों में कई समस्याएं हैं, जिसमें कसौली छावनी में बढ़ाए गए अधिक दुकानाें के किराए की समस्या है। यह समस्या राजनाथ सिंह के समक्ष रखी गई और बताया कि यहां पर दुकानों का किराया काफी अधिक बढ़ा दिया गया है, उस पर दोबारा से विचार किया जाए। साथ ही सुबाथू छावनी में लगने वाले गोगामाड़ी मेले का जो सलारिया मैदान है, उसे सेना ने एक्वायर किया है। उनसे आग्रह किया गया कि इस मेले को स्थानीय लोगों के लिए खोला जाए और पहले की तरह मेला लगने दिया जाए। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या छावनी के लोगों को बाहर कर स्थानीय निकायों में मिलाने का मुद्दा भी रखा गया। क्योंकि इससे लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है। उन्होंने कहा कि इस पर रक्षा मंत्री ने सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।