सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   District Health Department on alert regarding Maa Shulini Fair.

Solan News: मां शूलिनी मेले को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
तैनात रहेंगी 6 से अधिक एंबुलेंस, डॉक्टरों की टीम मुस्तैद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
सोलन। शहर के ऐतिहासिक मां शूलिनी मेले को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार से शुरू होने जा रहे इस तीन दिवसीय भव्य मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आपातकालीन स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि मेले के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर में 6 से अधिक एंबुलेंस मुस्तैद रहेंगी। इनमें से 2 एंबुलेंस विशेष रूप से ठोडो मैदान में तैनात की जाएगी, जहां मेले के मुख्य सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शेष एंबुलेंस को माल रोड से लेकर क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तक विभिन्न संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले पॉइंट पर तैनात रखा जाएगा। मेले के रंग में कोई खलल न पड़े और मरीजों को समय पर प्राथमिक उपचार मिल सके, इसके लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैयार की गई है। यह टीम ठोडो मैदान में हर समय मोर्चा संभाले रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने दवाओं का पर्याप्त स्टॉक पहले ही मंगवा कर सुरक्षित रख लिया है, ताकि किसी भी तरह की किल्लत न हो।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की आम जनता के लिए एडवाइजरी
मेले में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग ने एक गाइडलाइन भी जारी की है कि लोग जितना हो सके पीने का पानी अपने घर से ही साथ लेकर आएं। बाहर का खुला खाना खाने और अत्यधिक ठंडा खाने-पीने से बचें। अधिक धूल मिट्टी या भारी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संक्रमण से बचने के लिए मास्क का उपयोग जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मां शूलिनी मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर में जगह-जगह एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी। डॉक्टरों को राउंड-द-क्लॉक (हर समय) अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मेले के दौरान किसी भी श्रद्धालु या नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े।
डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed