{"_id":"6a3d7710311fcdb5c30d5d24","slug":"prime-accused-in-the-makhanumajra-shooting-incident-remanded-to-five-days-of-police-custody-solan-news-c-176-1-ssml1044-172494-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मखनूमाजरा गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मखनूमाजरा गोलीकांड के मुख्य आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में अब तक पांच आरोपियों को पुलिस भेज चुकी है सलाखों के पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। मखनूमाजरा में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस थाना बद्दी में गिरफ्तार किए मुख्य आरोपी शिव दत पंडित को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बद्दी पुलिस की ओर से गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, चश्मदीद गवाहों के बयानों के आधार पर मामले में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित की। प्रारंभिक जांच के दौरान इस मामले में संलिप्त पाए गए दो आरोपियों ललित कुमार निवासी मखनूमाजरा व डेविड ठाकुर निवासी मखनूमाजरा को गिरफ्तार किया गया था। मामले की आगे की जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मनप्रीत उर्फ मनु, निवासी किशनपुरा एवं सतीश कुमार उर्फ सतीश चंदेल को भी गिरफ्तार किया गया। बद्दी पुलिस की लगातार कार्रवाई और विभिन्न राज्यों में की गई दबिशों के परिणामस्वरूप आज इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल किशनपुरा निवासी शिवदत्त पंडित पुत्र चमन लाल को अंबाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।