सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Elections announced in 255 panchayats of the district, 3,50,375 voters cast their votes.

Solan News: जिले की 255 पंचायतों में चुनाव की घोषणा, 3,50,375 मतदाता डाले वोट

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन चरणों में होगा मतदान, सबसे अधिक नालागढ़ में 1,23,079 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी है। इसी के साथ जिले की सभी 255 पंचातयों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसमें तीन चरण में चुनाव होंगे। वहीं जिला प्रशासन ने भी इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले की सभी पंचायतों में 3,50,375 मतदाता मतदान करेंगे। इसमें 1,78,820 पुरुष और 1,71,555 महिलाएं शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक मतदाता नालागढ़ विकास खंड में है। यहां पर कुल 1,23,079 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वहीं आदर्श आचार संहिता लागू होते ही जिलेभर में अब विकास कार्याें की रफ्तार भी थम जाएगी। इसमें कोई भी नए विकास कार्य नहीं हो पाएंगे। इसके लिए भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि पुराने चले हुए कार्य जिनके लिए पैसा जारी हो चुका है, वे पहले की तरह चलते रहेंगे। आगामी 32 दिनों तक अब जिलेभर में केवल चुनाव का माहौल रहेगा।
किस ब्लॉक में कितने मतदाता
जिले के छह ब्लॉक में कुल 3,50,375 मतदाता हैं। इसमें सबसे अधिक नालागढ़ में 1,23,079 मतदाता होंगे,जिसमें 63,108 पुरुष और 59,971 महिलाएं वोट डालेंगी। इसके अलावा धर्मपुर ब्लॉक में कुल 36,509 मतदाता हैं, जिसमें 18,762 पुरुष और 17,747 महिलाएं शामिल हैं। वहीं कंडाघाट ब्लॉक में 29877 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 15,349 और महिलाएं 14,528 मतदाता शामिल हैं। इसी तरह 74,434 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 37767 और महिलाएं 36657 मतदाता होंगी, जबकि पट्टा ब्लॉक में 39,166 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 20,077 और महिलाएं 19,089 होंगी। इसके अलावा सोलन ब्लॉक में 47,320 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 23,757 और महिलाएं 23,563 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म हुआ इंतजार
पंचायत चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने की फिराक में बैठे चाह्वानाें का पांच साल का इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव को लेकर जो तैयारियां उन्होंने की है अब उसे धरातल पर उतारते नजर आएंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया के लिए मात्र एक सप्ताह का समय दिया है। ऐसे में अब चुनाव लड़ने के चाह्वान इसी एक सप्ताह में अपना पूरा खाका तैयार करेंगे और चुनाव लड़ने के लिए अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाएंगे।


चार विकास खंडों में मतदान केंद्रों का किया प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पंचायती राज संस्था चुनाव के दृष्टिगत चार विकास खंडों में मतदान केंद्रों के लिए प्राप्त संशोधन के उपरांत आंशिक संशोधन कर मतदान केंद्रों का प्रकाशन कर दिया है। इसमें विकास खंड कंडाघाट सोलन, कुनिहार और धर्मपुर शामिल हैं। यहां पर सभी मतदान केंद्रों को तैयार करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
किस ब्लॉक में कितने मतदाता
जिले के छह ब्लॉक में कुल 123079 मतदाता हैं। इसमें सबसे अधिक नालागढ़ में 1,23,079 मतदाता होंगे,जिसमें 63,108 पुरुष और 59,971 महिलाएं वोट डालेंगी। इसके अलावा धर्मपुर ब्लॉक में कुल 36,509 मतदाता हैं, जिसमें 18,762 पुरुष और 17,747 महिलाएं शामिल हैं। वहीं कंडाघाट ब्लॉक में 29877 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 15,349 और महिलाएं 14,528 मतदाता शामिल हैं। इसी तरह 74,434 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 37767 और महिलाएं 36657 मतदाता होंगी, जबकि पट्टा ब्लॉक में 39,166 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 20,077 और महिलाएं 19,089 होंगी। इसके अलावा सोलन ब्लॉक में 47,320 मतदाता होंगे, जिसमें पुरुष 23,757 और महिलाएं 23,563 महिलाएं शामिल हैं।

खत्म हुआ इंतजार
पंचायत चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने की फिराक में बैठे चाह्वानाें का पांच साल का इंतजार खत्म हो गया है। चुनाव को लेकर जो तैयारियां उन्होंने की है अब उसे धरातल पर उतारते नजर आएंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया के लिए मात्र एक सप्ताह का समय दिया है। ऐसे में अब चुनाव लड़ने के चाह्वान इसी एक सप्ताह में अपना पूरा खाका तैयार करेंगे और चुनाव लड़ने के लिए अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाएंगे।


चार विकास खंडों में मतदान केंद्रों का किया प्रकाशन
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने पंचायती राज संस्था चुनाव के दृष्टिगत चार विकास खंडों में मतदान केंद्रों के लिए प्राप्त संशोधन के उपरांत आंशिक संशोधन कर मतदान केंद्रों का प्रकाशन कर दिया है। इसमें विकास खंड कंडाघाट सोलन, कुनिहार और धर्मपुर शामिल हैं। यहां पर सभी मतदान केंद्रों को तैयार करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed