सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nine thousand rupees were given as aid for the education of children from needy families.

Solan News: जरूरतमंद परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए दी नौ हजार की सहायता राशि

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की सामाजिक संस्था जन कल्याण समिति ने एक जरूरतमंद परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए 9,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। यह राशि ग्राम कुसरी, पंचायत भियुंखरी निवासी स्वर्गीय कर्म सिंह के परिवार को दी गई। बताया गया कि कर्म सिंह पेशे से चालक थे और पिछले वर्ष जुलाई में उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उनके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। इससे पहले भी समिति ने पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की सहायता दी थी और बच्चों की 12वीं कक्षा तक पढ़ाई में सहयोग का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में अब समिति ने बच्चों की शिक्षा के लिए 9,000 रुपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर स्थानीय निवासी मनोज कुमार, पवन ठाकुर, शिशुपाल, सुनील कुमार, रामनाथ, समिति अध्यक्ष विशाल परमार, राकेश कुमार, हुकुमचंद, कृष्ण कुमार, समिता परमार, भाग सिंह, जसविंदर और अनिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed