सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Officers should do the necessary work at polling booths before voting: ADC

वोटिंग से पूर्व पोलिंग बूथ पर आवश्यक कार्य करें अधिकारी : एडीसी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Officers should do the necessary work at polling booths before voting: ADC
नगर निगम सोलन में आयोजित निर्वाचन के लिए पहले चरण के पूर्वाभ्यास के दौरान मौजूद पीठासीन व पोलिं
विज्ञापन
एमसी सोलन के चुनाव के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित
Trending Videos

407 पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों ने लिया रिहर्सल में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन के लिए 17 मई को होने वाले मतदात के दृष्टिगत मंगलवार को यहां पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों के लिए प्रथम चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने यह पूर्वाभ्यास आयोजित करवाया। इस अवसर पर उपस्थित 407 पीठासीन अधिकारियों और पोलिंग अधिकारियों को मतदान केंद्रों, निर्वाचन समय सारणी और उनके कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। राहुल जैन ने निर्वाचन के लिए तैनात सभी कर्मचारियों का आह्वान किया कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संपन्न करवाएं। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में नियम पालन अनिवार्य है और इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह त्रुटिरहित एवं सफल निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना सुनिश्चित बनाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि पोलिंग बूथ में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह वोट डालने वाले प्रत्येक व्यक्ति की वोट की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें। कहा कि प्रत्येक चुनावी कर्मचारी अपने पोलिंग बूथ पर तय समय पर पहुंच कर वोटिंग से पूर्व के सभी आवश्यक कार्य करना सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। कहा कि गर्भवती महिलाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता से मतदान करवाएं। कहा कि इस बार शहर में कुछ महिला संचालित बूथ भी बनाए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने इस अवसर पर पीठासीन, सहायक पीठासीन व पोलिंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की। तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर निर्वाचन के लिए तैनात पीठासीन व पोलिंग अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed