सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on industries adopting digital technology

Solan News: उद्योगों को डिजिटल तकनीक अपनाने पर जोर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on industries adopting digital technology
परवाणू में रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद उद्यमी। स्रो
विज्ञापन
परवाणू में एमएसएमई के लिए जागरूकता कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू में उद्योग विभाग केंद्र की ओर से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए रैंप पहल के तहत एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को अपनी उत्पादकता, दक्षता और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए आधुनिक उद्योग 4.0 तकनीकों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में सीईएल के विशेषज्ञ इलियाराजा ने मुख्य वक्ता के रूप में उद्योगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों को अपनाकर छोटे उद्योग अपने कार्यों का आधुनिकीकरण कर सकते हैं, उत्पाद गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं और उत्पादन लागत को कम कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जुड़ने के लिए टीम इनिशिएटिव के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करने की सलाह दी। साथ ही बताया गया कि केंद्रीय एमएसएमई मंत्रालय द्वारा समर्थित रैंप योजना का उद्देश्य देश के एमएसएमई इकोसिस्टम को मजबूत करना और तकनीकी उन्नयन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में हिमाचल के उद्योगों में डिजिटल बदलाव के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता और सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में परवाणू और सोलन क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोबाइल, सौंदर्य प्रसाधन और प्लास्टिक क्षेत्रों के 26 उद्यमियों ने भाग लेकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed