फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Employees forced to work in a dilapidated building; plaster peels off the ceiling.

Solan News: जर्जर भवन में काम करने को मजबूर कर्मचारी, छत से प्लास्टर उखड़ा

Sun, 02 Aug 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 02 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Employees forced to work in a dilapidated building; plaster peels off the ceiling.
पट्‌टा महलोग के पटवार सर्कल की छत से निकला पलस्तर- स्रोत- ग्रामीण
बरसात में टपकता है पानी, फाइलें भी खराब होने का बना डर
विज्ञापन

अधिक बारिश आने पर भवन से बाहर निकल जाते हैं कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। पट्टा महलोग पटवार वृत्त की हालत काफी खराब है। भवन से प्लास्टर उखड़ कर नीचे गिर रहा है। इस बारे में स्थानीय लोग नायब तहसीलदार से मिले तथा उन्हें भवन की जर्जर हालत से अवगत कराया गया। पट्टा महलोग की पटवार सर्कल की जमीनी हकीकत यह है कि पटवारी भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छतों का प्लास्टर आए दिन गिर रहा है। बरसात के मौसम में भवन के अंदर पानी टपकता है। दरवाजे और खिड़कियों को दीमक पूरी तरह चाट चुकी है। कानूनगो भवन की हालत भी कम खस्ता नहीं है। वहां भी लगातार प्लास्टर झड़ रहा है। बरसात में पानी टपकता है और अधिक बारिश आने पर कर्मचारी भवन से बाहर निकल जाते हैं।
आपकी आवाज पट्टा महलोग के संचालक राज कुमार ने बताया कि बरसात के इन दिनों में पटवारी और कानूनगो समेत तमाम कर्मचारी इस खौफ में काम करने को मजबूर हैं कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। जनहित की इस गंभीर समस्या को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी से पुरजोर अपील की गई है। मुख्यमंत्री से विशेष बजट स्वीकृत करवाकर इस भवन का जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि वहां तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों और अपने कामों के लिए आने-जाने वाली आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उधर, नायब तहसीलदार सूरत सिंह भवन की जर्जर हालत की स्थिति स्पष्ट करते हुए बताते हैं कि भवन को ध्वस्त करने के लिए कमेटी गठित की जा चुकी है। कमेटी ने मौके का मुआयना कर इसे गिराने की आधिकारिक कार्रवाई पूरी कर ली है। प्रदेश सरकार से बजट स्वीकृत होता है, पुराने भवन को गिराकर नया आधुनिक भवन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

ढाई माह बाद हुए 25 इंतकाल
नायब तहसीलदार सूरत सिंह की मौजूदगी में लंबे समय से अटके पड़े 25 इंतकाल के मामलों का आखिरकार निपटारा कर दिया गया। स्थानीय निवासियों को इस छोटे से काम के लिए ढाई महीने का लंबा इंतजार करना पड़ा। इस मौके पर कानूनगो रीतू शर्मा, पटवारी दिनेश और ग्राम पंचायत बाडिया के प्रधान पवन गुप्ता, पूर्व उपप्रधान नरेंद्र चौधरी, उपप्रधान संजीव कंवर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed