सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health check-up of 368 people, medicines also distributed

Solan News: 368 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, दवाइयां भी बांटीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में तीस लोगों ने किया रक्तदान
Trending Videos

स्वास्थ्य मंत्री ने कंडाघाट में शिविर का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। स्वयंसेवी संस्था शांडिल्स इंदिरा समिति ट्रॉव एम्पावरिंग रीजन (सिस्टर) की ओर से चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का कंडाघाट में आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक का समावेश कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएल्दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। गत तीन वर्षों में सरकार द्वारा किए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राज्य स्तरीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया जा चुका है। इसके तहत प्रदेश में निर्धारित मानकों के अनुसार 14-15 वर्ष की 67,000 लड़कियों को यह टीका लगाया जा रहा है। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को 50 सिलाई मशीनें और बच्चों को कॉपियां व लेखन सामग्री वितरित की गईं। संस्था की ओर से आयोजित एलोपैथिक स्वास्थ्य शिविर में 125 रोगियों, आयुर्वेदिक शिविर में 168 रोगियों और होम्योपैथिक शिविर में 75 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही शिविर में योग पद्धति के बारे में भी जानकारी दी गई। शिविर के दौरान 30 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed