{"_id":"69d65cf7d98a5b072d029030","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-166847-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में हाई रिस्क प्रसव के दौरान रखा जाए खास ख्याल : डॉ. पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में हाई रिस्क प्रसव के दौरान रखा जाए खास ख्याल : डॉ. पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में हुई स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्तरीय मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने की। उन्होंने सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में हाई रिस्क प्रसव के दौरान माता और बच्चे की सेहत का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। इसके लिए पहले से ही सारी तैयारियां पूरी करने के लिए कहा। सभी अस्पतालों की गुणवत्ता रिपोर्ट भी देखी गई। सीएमओ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके अस्पतालों में सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद हों, यदि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा हो रही है, तो इसकी जानकारी तुरंत विभाग तक पहुंचाई जाए।
Trending Videos