{"_id":"69cabe750cada783300a3b0a","slug":"illegal-encroachments-removed-amid-massive-protests-on-solans-jaunaji-road-solan-news-c-176-1-ssml1041-166165-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन के जौणाजी रोड पर भारी विरोध के बीच हटाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन के जौणाजी रोड पर भारी विरोध के बीच हटाए अवैध कब्जे
विज्ञापन
शहर के जौणाजी रोड में अतिक्रमण हटाने के बाद जेसीबी से टूटी पाइप लाइन। संवाद
विज्ञापन
पुलिस बल की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी ने की कार्रवाई, लोगों ने लगाया भेदभाव का आरोप
विभाग बोला, सड़क किनारे बनी सीढ़ियों और रैंप की वजह से पैदल चलने वालों का झेलनी पड़ रही थी दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के जौणाजी रोड पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लोक निर्माण विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। सोमवार को विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे किए गए दो दर्जन से ज्यादा अवैध कब्जों को जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया। जैसे ही विभाग की जेसीबी ने दुकानों और घरों के बाहर बनी अवैध सीढ़ियों और रैंप को तोड़ना शुरू किया, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लोगों का आरोप था कि उन्हें अपना सामान हटाने या ढांचा दुरुस्त करने का उचित समय नहीं दिया गया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब स्थानीय लोगों ने विभाग पर भेदभावपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि मार्ग पर स्थित एक पार्क भी अतिक्रमण की जद में है, लेकिन विभाग ने उसे छुए बिना केवल आम जनता के ढांचों पर ही कार्रवाई की है। पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ई. हमिंद्र शर्मा ने बताया कि जौणाजी रोड को चौड़ा करने का काम चल रहा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसमें भारी बाधा आ रही थी। सड़क किनारे बनी सीढ़ियों और रैंप की वजह से पैदल चलने वालों और वाहनों को निकलने में खासी दिक्कत हो रही थी। विभाग का स्पष्ट कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
तंग हो चुकी है सड़क
जौणाजी सड़क में सड़क काफी तंग है। पुराने बस अड्डे के समीप से जाने वाली इस सड़क में पहला ही मोड़ इतना तंग है कि यदि कोई बड़ा वाहन आ जाए तो वहां पर साइकिल तक नहीं निकल पाती। इसके अलावा करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर एक साथ दो वाहन भी क्रॉस नहीं कर पाते। ऐसे में अब इस सड़क को चौड़ा करने के लिए लोक निर्माण विभाग इस पर कार्रवाई कर रहा है
Trending Videos