सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Inauguration and foundation stone laying of schemes worth more than Rs 4 crore in Manlog Kalan

Solan News: मनलोग कलां में चार करोड़ से अधिक की योजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying of schemes worth more than Rs 4 crore in Manlog Kalan
ग्राम पंचायत मनलोग कलां में उठाऊ पेयजल योजना का ​लोकार्पण करते हुए। स्रोत : आईपीआर
विज्ञापन
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने दी सौगात
Trending Videos

ग्रामीणों की समस्याओं को समय पर निपटाने के भी दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। मनलोग कलां में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में अर्की विधायक संजय अवस्थी ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका शीघ्र निपटारा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। इस अवसर पर उन्होंने 4 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही सड़कों के लिए करीब 55 करोड़ रुपये की स्वीकृतियां भी दी गईं। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि क्षेत्र के विकास और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए जन-जन का एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने छियाछी में खेल मैदान के निर्माण के लिए 8 बीघा भूमि भी हस्तांतरित की। उन्होंने बताया कि लोगों की मांग और सुविधा के अनुसार जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र चमदार में ग्राम पंचायत चमदार, बधोखरी, बायला, छियाछी, दिग्गल, मनलोग कलां, चिल्लड, मटूली, लग, क्यारकनैता, भिंयूखरी, जयनगर, मलौण, कोहू और सौर को सम्मिलित किया गया है। इससे विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलने से लोगों के धन और समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed