सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Rural women were taught beekeeping techniques.

Solan News: ग्रामीण महिलाओं को सिखाई मौन पालन की तकनीक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Rural women were taught beekeeping techniques.
उद्यान विभाग की ओर से जाबली में लगाए गए प्र​शिक्षण ​शिविर में मौजूद महिलाएं व अन्य। स्रोत: विभा
विज्ञापन
कोटी गांव में उद्यान विभाग ने लगाया एक दिवसीय शिविर, 25 महिलाओं ने लिया भाग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग की ओर से संचालित विषय विशेषज्ञ मौन पालन (पूर्वी क्षेत्र) की ओर से कोटी नाम्भ पंचायत के गांव कोटी में सात दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पंचायत और आसपास की करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रायोजक राष्ट्रीय माधवी परिषद थे। शिविर का शुभारंभ उद्यान विभाग सोलन की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. शिवाली ठाकुर ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए विभागीय योजनाओं और सरकार की मौजूदा पहल के बारे में भी बताया। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर एवं उद्यान विकास अधिकारी डॉ. गीतम शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में मौन पालन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इसमें मधुमक्खियों के रखरखाव, नस्लों का चयन, प्रजनन, बीमारियों से सुरक्षा, उचित खुराक, शहद निकालने, पैकिंग और विपणन तक की जानकारी शामिल थी। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सरकारी संस्थानों और मौन पालन व्यवसाय से जुड़े किसानों के प्लांटों का भ्रमण भी कराया गया। साथ ही शहद और उपयोगी कीट भी वितरित किए गए, जिससे महिलाओं को व्यवसायिक दृष्टि से भी लाभ हुआ। इस अवसर पर डॉ. दलीप सिंह नरगेटा, डॉ. देवेंद्र अत्री, स्थानीय बिल्लो नेगी, संध्या संधू, डीआर रघुवंशी, परसराम, मैना देवी, चंद्रवती, जीवन लता, मीरा, बिमला, अनुपमा, पूनम, पूजा, अनुराधा और सुनीता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed