{"_id":"69ac692023cd4025b2078ced","slug":"employees-will-be-educated-and-empowered-for-safety-solan-news-c-176-1-sln1003-164588-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को किया जाएगा शिक्षित और सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को किया जाएगा शिक्षित और सशक्त
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा सप्ताह के दौरान अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी। स्त्रोत:उद्योग
Link Copied
विज्ञापन
अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में 4 से 10 मार्च तक मनाया जा रहा सुरक्षा सप्ताह
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। अंबुजा सीमेंट दाड़लाघाट में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर 4 से 10 मार्च तक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष सुरक्षा की थीम उन्नत सुरक्षा के लिए लोगों को संलग्न करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं रखी गई है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान उद्योग में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य श्रमिकों और कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक बनाना है। उद्योग में सुरक्षा केवल प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि सभी कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी, शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना, दुर्घटनाओं को रोकना और उद्योग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को सक्षम बनाना है। सुरक्षा के शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यूनियन, कर्मचारी, उद्योग प्रबंधन और सरकार का सामूहिक प्रयास जारी है। सुरक्षा के लिए समय-समय पर सरकार द्वारा कई कानून बनाए गए हैं। कारखाना अधिनियम 1948 के तहत 1976 और 1987 में किए गए संशोधनों के अनुसार सुरक्षा समिति में कर्मचारियों और प्रबंधन के बराबर सदस्य शामिल किए जाते हैं। कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) उपलब्ध कराए जाते हैं और नियमित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सुरक्षा सप्ताह के मौके पर अंबुजा सीमेंट के उच्च अधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख संदीप सीरा, तकनीकी प्रमुख दीपक बारड, उत्पादन विभाग प्रमुख सौरभ मोदी और मानव संसाधन विभाग प्रमुख पद्मनाभ शर्मा सहित सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।