सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information about the health check-up of the pregnant woman

Solan News: प्रसूता की स्वास्थ्य जांच की दी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Information about the health check-up of the pregnant woman
सिविल अस्पताल अर्की में जागरूकता शिविर में मौजूद स्टॉफ व महिलाएं। स्त्रोत:अस्पताल प्रशासन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। सिविल अस्पताल अर्की में डॉ. बाल कृष्ण कौंडल के नेतृत्व में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना ठाकुर ने शिविर के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व आवश्यक चार जांचों, टीकाकरण और उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और टीकाकरण सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर सुपरवाइजर भूषण वर्मा ने भी गर्भवती महिलाओं को जानकारी दी। कार्यक्रम में अर्की सेक्टर की आशा वर्करों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed