सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Leopard took dog from courtyard in Baniya Devi

Solan News: बनिया देवी में आंगन से कुत्ता ले गया तेंदुआ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिनों से आबादी वाले क्षेत्र में मंडरा रहा


ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई पिंजरा लगाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार(सोलन)। विकासखंड कुनिहार की कोठी पंचायत के बनिया देवी गांव में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ बेखौफ रिहायशी इलाकों और घरों के आंगन तक पहुंचने लगा है। इससे बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता है।
सोमवार रात करीब 8:30 बजे तेंदुआ अचानक घर के आंगन में घुस आया और वहां कुत्ते को उठाकर ले गया। शीशराम सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से तेंदुए को गांव के आसपास मंडराते हुए देखा जा रहा था। अब आबादी वाले क्षेत्र में दस्तक देनी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में खौफ का साया है। तेंदुए की दहशत का आलम यह है कि लोग शाम ढलने के बाद अपने घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं। ग्रामीण और पशुपालक डर के मारे खेतों में जाने और पशुओं के लिए चारा लाने से कतराने लगे हैं। अभिभावक भी सुरक्षा के लिहाज से बच्चों को अकेले बाहर भेजने से बच रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए, ताकि तेंदुए को पकड़कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने दिए रात्रि गश्त के आदेश
डीएफओ कुनिहार राज कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। विभाग के कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्र में तुरंत प्रभाव से रात्रि गश्त (नाइट पेट्रोलिंग) तेज करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे रात के समय पालतू पशुओं और कुत्तों को खुले में न बांधकर सुरक्षित कमरों के भीतर रखें। अंधेरा होने के बाद अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed