सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Interstate 'Chitta' (synthetic drug) network busted in Baddi; three accused, including the supplier, arrested.

Solan News: बद्दी में अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, सप्लायर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कब्जे से 36.14 ग्राम चिट्टा, दो डिजिटल तराजू और 49,500 रुपये किए बरामद

दो आरोपी नालागढ़ और एक रोपड़ का है रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। जिला पुलिस बद्दी ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में सप्लायर समेत तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 36.14 ग्राम चिट्टा, दो डिजिटल तराजू और 49,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और निगरानी पर थी। इसी दौरान नालागढ़-दभोटा मार्ग पर स्थित राजपुरा गांव में एक बाइक रिपेयर की दुकान के बाहर कुछ युवक खड़े दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें जांच के लिए रोका। मौके पर एक कार और एक बाइक भी खड़ी थी। जब पुलिस ने तीनों युवकों की और वहां खड़े वाहनों की गहनता से तलाशी ली, तो उनके पास से चिट्टा बरामद हुआ। इसमें कार से 24.94 ग्राम चिट्टा और दुकान के भीतर से 11.20 ग्राम चिट्टा और नशा तोलने के लिए इस्तेमाल होने वाले दो डिजिटल तराजू और 49,500 रुपये की नकदी बरामद की। पुलिस ने पवननीर सिंह निवासी शाहपुर बेला, जिला रोपड़ पंजाब, सतपाल सिंह निवासी गागूवाल और राजीव कुमार निवासी ढांग उपरली नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि बद्दी पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य मुख्य सप्लायरों और नशा खरीदारों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed