{"_id":"6a6f497440cb7a220203b211","slug":"jatin-from-subathu-won-a-silver-medal-in-the-district-level-badminton-competition-solan-news-c-176-1-sln1014-175526-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू के जतिन ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू के जतिन ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी और गौरव पत्र के साथ सुबाथू के उभरते खिलाड़ी जतिन। स्रोत्र कोच ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन) सोलन में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में सुबाथू के उभरते हुए खिलाड़ी जतिन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-19 एकल (बॉयज सिंगल्स) वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही जतिन ने राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।
सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में जिला भर से लगभग 100 से 150 प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण ओपन और अंडर-19 वर्ग रहा, जिसमें लड़के और लड़कियों की श्रेणियों में कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-19 वर्ग के एकल मुकाबले में जतिन ने अपने बेहतरीन खेल और आक्रामक स्मैश के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि फाइनल के कड़े मुकाबले में उन्हें उपविजेता से संतोष करना पड़ा, लेकिन उनके इस प्रदर्शन ने खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। जतिन की इस बड़ी उपलब्धि पर सुबाथू क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल संघों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी सोलन जिले का नाम रोशन करेंगे।