सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Local people opened a front against the merger of Kunihar School

Solan News: कुनिहार स्कूल के विलय पर स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार विकास सभा ने सरकार से फैसला वापस लेने को कहा
Trending Videos

100 साल पुराने स्कूल को 15 वर्ष पहले खुले स्कूल में किया जा है मर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

कुनिहार (सोलन)। शिक्षा विभाग के 18 फरवरी के आदेश के बाद छात्र स्कूल कुनिहार को छात्रा स्कूल उच्चागांव में मर्ज करने के निर्णय पर स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। कुनिहार विकास सभा ने इस निर्णय को शिक्षा के साथ अन्याय और जनभावनाओं की अनदेखी करार दिया है। सभा के प्रधान धनीराम तनवर ने कहा, जिस विद्यालय ने पीढ़ियों का भविष्य संवारा, उसे समाप्त करने जैसा निर्णय लेना सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि छात्र स्कूल कुनिहार करीब 6-7 बीघा भूमि पर स्थित है और यहां विज्ञान ब्लॉक सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके विपरीत, उच्चागांव स्थित गर्ल्स स्कूल सीमित भूमि पर संचालित हो रहा है। ऐसे में एक संसाधनयुक्त और विशाल परिसर वाले विद्यालय को छोटे परिसर में समेटना पूरी तरह अव्यावहारिक और शिक्षा विरोधी कदम है। विकास सभा का कहना है कि सामान्यत नए संस्थानों को पुराने और सुसज्जित संस्थानों में समायोजित किया जाता है, लेकिन इस मामले में सरकार ने उलटा कदम उठाकर 100 साल पुराने स्कूल को लगभग 15 वर्ष पूर्व स्थापित संस्थान में विलय कर दिया गया। इसे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बताया जा रहा है। सभा के पदाधिकारियों जैसे भागमल तनवर, बाबूराम तनवर, ज्ञान ठाकुर, दीप राम ठाकुर, जगदीश ठाकुर, नागेंद्र ठाकुर, देवी राम मेहता, धर्म सिंह, सनी राघव, ओम प्रकाश ठाकुर, अनिल वर्मा, राजेश ठाकुर, संतराम, बलबीर चौधरी, मोहन सिंह चौधरी और प्रेम राज चौधरी ने सरकार पर क्षेत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि आदेश को तुरंत वापस नहीं लिया गया, तो तीनों पंचायतों के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed