{"_id":"6a4fab6b8d5a25c0ac06a91f","slug":"middlemen-strike-it-rich-in-solan-district-common-people-left-out-of-pocket-solan-news-c-176-1-sln1013-173557-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला सोलन में बिचौलियों की चांदी, आम जनता की जेब खाली\n\nसब्जी मंडी से निकलकर खुदरा बाजार तक पहुंचते दो गुना हो रहे सब्जियों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला सोलन में बिचौलियों की चांदी, आम जनता की जेब खाली सब्जी मंडी से निकलकर खुदरा बाजार तक पहुंचते दो गुना हो रहे सब्जियों के दाम
Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
मंजू शर्मा। ग्राउंड रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्राउंड रिपोर्ट-
सब्जी मंडी थोक भाव 6 से 19 रुपये प्रति किलो, बाजार 40 से रुपये 60 प्रति किलो
शहर में अन्य सब्जियों के भी यही हाल संबंधित विभाग नहीं कर रहा कोई भी कार्रवाई
सोलन। जिला सोलन में इन दिनों बिचौलियों की चांदी हो रही है, जबकि महंगाई की मार से आम जनता की जेब खाली हो रही है। थोक सब्जी मंडी से निकलकर खुदरा बाजार तक पहुंचते-पहुंचते सब्जियों के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खुलेआम मुनाफाखोरी पर संबंधित विभाग की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आलम यह है कि सब्जी मंडी में टमाटर जहां 6 से 19 रुपये प्रति किलो के थोक भाव पर बिक रहा है, वहीं आम उपभोक्ताओं को खुदरा बाजार में इसके लिए 40 रुपये से 60 रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह मटर मंडी में 55 से 90 रुपये प्रति किलो है, लेकिन दुकानों तक पहुंचते-पहुंचते इसके दाम 140 से 160 प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं। प्याज, शिमला मिर्च और गोभी जैसी अन्य जरूरी सब्जियों का भी यही हाल है और दुकानदार मनमर्जी के दाम वसूल रहे हैं।
इनसेट
रसोई संभालना हुआ दूभर
स्थानीय लोगों और गृहिणियों का कहना है कि दुकानदारों की इस मनमर्जी ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है। खाना बनाना हुआ मुश्किल बाजार में लोग सस्ती सब्जियों की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यहां भी दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर जैसी बुनियादी चीज खरीदने से पहले भी सोचना पड़ रहा है। रोजाना घर में खाना बनाना पड़ता है, ऐसे में सब्जियां इतनी महंगी होंगी तो रसोई संभालना मुश्किल हो जाएगा। - मंजू शर्मा, सोलन स्थानीय निवासी
विज्ञापन
इनसेट
दामों को दो गुना बढ़ाना गलत
मंडी के मुकाबले खुदरा दामों को दोगुना-तिगुना बढ़ाना सरासर गलत है। सब्जियां अमीर से लेकर गरीब तक सभी खरीदते हैं। लेकिन इस बेतहाशा मुनाफे के कारण गरीबों को अपनी जेब बहुत ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है। बढ़ते दाम परेशानी का सबब बन चुके हैं। - रेवती दत्त पूरी, स्थानीय निवासी
इनसेट
विभाग को ध्यान देना चाहिए
आम जनता खाने के लिए सबसे पहले सब्जियों की ओर देखती है। दुकानदारों द्वारा मनमर्जी से दाम बढ़ाना सही नहीं है। इससे लोगों की जेब खाली हो रही है और दुकानदार केवल अपना निजी फायदा देख रहे हैं। संबंधित विभाग को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। - राजेश शर्मा
इनसेट
जल्द होगा दुकानों का औचक निरीक्षण
यदि कोई दुकानदार सब्जियों को जरूरत से अधिक और मनमाने दामों पर बेच रहा है, तो उन पर विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जल्द ही शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा और दामों की जांच होगी। सब्जियों को जरूरत से अधिक दामों पर बेचकर आम जनता को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
हरीश शर्मा, खाद्य निरीक्षक, सोलन
इनसेट
सब्जियां मंडी के दाम दुकानों में दाम
टमाटर 6 से 19 रुपये 40 से 60 रुपये
प्याज 29 से 32 रुपये 40 से 50 रुपये
शिमला मिर्च 30 से 40 रुपये 70 से 80 रुपये
भिंडी 25 से 30 रुपये 50 से 60 रुपये
मटर 55 से 90 रुपये 140 से 160 रुपये
आलू 5 से 18 रुपये 20 से 30 रुपये
फूल गोभी 25 से 35 रुपये 50 से 60 रुपये
बंदगोभी 10 से 18 रुपये 30 से 40 रुपये
बैंगन 22 से 25 रुपये 40 से 60 रुपये