फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three accused arrested in 110 kg copper wire theft case.

Solan News: 110 किलो कॉपर वायर चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 09 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य के कॉपर वायर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला मानपुरा थाना क्षेत्र स्थित कौंडी में विनसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में हुई चोरी से संबंधित है। शिकायत के अनुसार, 29 जून की देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने कंपनी की फेंसिंग काटकर स्टोर रूम से लगभग 110 किलोग्राम कॉपर वायर चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना मानपुरा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मानपुरा पुलिस एवं सीसीटीवी टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं अन्य सुरागों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस ने बिहार राज्य के तीन आरोपियों दयाराम साहनी पुत्र रामाशीष साहनी, चंदन कुमार पुत्र बाघी मुखिया तथा पवन कुमार पुत्र रामाशीष को गिरफ्तार किया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed