सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nauni University students won awards at national and international platforms

Solan News: नौणी विवि के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच पर हासिल किए पुरस्कार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएससी, पीएचडी और एग्रीबिजनेस के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभर में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और शैक्षणिक आयोजनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थियों ने कई पुरस्कार हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसमें विश्वविद्यालय के कर्मचारी डॉ. प्रांजय रोहीवाला ने एलिसिटर-आधारित रोग प्रतिरोध और एंटीऑक्सीडेंट रक्षा तंत्र में परिवर्तन टमाटर में खेत की परिस्थितियों में विषय पर अपनी मौखिक प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। बेसिक साइंस विभाग के तीन विद्यार्थियों ने ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित माइक्रोबियल इनोवेंशन्स फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। इसमें एमएससी द्वितीय वर्ष मुस्कान खान ने फसल उत्पादकता एवं पौध संरक्षण में सूक्ष्म जीव आधारित दृष्टिकोण विषय पर मौखिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीएचडी प्रथम वर्ष साक्षी ने इसी विषय पर पोस्टर प्रस्तुति में द्वितीय स्थान हासिल किया। पुनीत कुमार ने सूक्ष्मजीवों के औद्योगिक अनुप्रयोग विषय पर पोस्टर प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया एक अन्य उपलब्धि में वर्णिका शर्मा ने कृषि विज्ञान संस्थान, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में आयोजित क्लाइमेट रेजिलिएंट एग्रीकल्चर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट इनोवेंशन्स एंड सॉल्यूशंस विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। उन्हें क्लाइमेट मॉडलिंग और प्रिसीजन फार्मिंग के लिए तकनीकी नवाचार विषय में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार मिला। वहीं एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट विभाग के दो विद्यार्थियों काजल शर्मा और यशवंत सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित क्लाइमेट रेजिलिएंट पारंपरिक फसलों की संभावनाओं का विश्लेषण विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में क्रमश मौखिक प्रस्तुति में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed