{"_id":"6a2e9bad6dfd35568b0ec87e","slug":"nettle-tea-and-natural-products-appealed-to-them-solan-news-c-176-1-ssml1040-171603-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बिच्छू घास की चाय और प्राकृतिक उत्पाद भाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बिच्छू घास की चाय और प्राकृतिक उत्पाद भाये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क के बाहर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लगाए स्टॉल
10 महिलाएं ऑर्गेनिक जूस और साबुन कर रहीं तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। मालरोड पर चिल्ड्रन पार्क के बाहर कई समय से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से हर शुक्रवार और शनिवार को स्टाॅल लगाया जा रहा है। समूह की महिलाएं खेतों की दालाें, सब्जियों से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद लोगों तक पहुंचा रही है।
अब देवठी की छवि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से बिच्छू घास की चाय पत्ती तैयार की है। यह न केवल स्वाद में अच्छी है, बल्कि लोगों को स्वस्थ रखने का भी काम कर रही है। समूह की सदस्य ममता वर्मा ने दावा किया कि बिच्छू घास की चाय पीने से लोगों के जोड़ों का दर्द, डायबिटीज में आराम देने, युरिनरी टेक्ट हेल्थ, अर्थराईटिस दूर करने, खून पतला करने और वजन कम करने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि इसमें लोगों को चीनी मिलाने की जरूरत नहीं होती है।
उन्होंने बताया कि उनके समूह में 10 महिलाएं मिलकर काम कर रही है। अब धीरे-धीरे वह अपने उत्पाद को लोगों के बीच ला रही है। उनकी ओर से प्राकृतिक ग्रीन टी, आंवला कैंडी, चुकंदर और आंवला का पेय, कांजी, चुकंदर का पाउडर, करीरा गोंउ मीशरी और माउथ फ्रेशनर बेचे जा रहे हैं जो स्वाद में अच्छे होने के साथ प्राकृतिक रूप से भी बनाए गए हैं। इसके अलावा लोगाें की त्वचा के लिए कई प्रकार के साबुन तैयार किए हैं। इनमें अलसी व चावल, बकरी के दूध, जयफल और एलोवेरा व मिंट के सोप तैयार किए हैं। इसके अलावा कई प्रकार के आचार और मसाले बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह रहे दाम
प्राकृतिक ग्रीन टी 100 ग्राम 150 रुपये, आंवला कैंडी 100 ग्राम 100 रुपये, चुकंदर और आंवला का पेय 100 ग्राम 130 रुपये, कांजी 180 ग्राम 150, चुकंदर का पाउडर 100 ग्राम 130 रुपये, माउथ फ्रेशनर 120 ग्राम 130 रुपये, बिच्छू घास चाय 50 ग्राम 100 रुपये तक बेचा जा रहा है।