{"_id":"6a2eb980029215064d03b804","slug":"water-from-roads-and-drains-is-entering-homes-solan-news-c-176-1-sln1003-171637-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: घरों में घुस रहा सड़क नालियों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: घरों में घुस रहा सड़क नालियों का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सुधार सभा की बैठक में मांगों पर चर्चा
अस्थायी सार्वजनिक शौचालय की हालत पर जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत सुधार सभा दाड़लाघाट की बैठक में क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए।
सभा के सदस्यों ने दाड़लाघाट और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों की खराब स्थिति, बरसात में जल निकासी की समस्या तथा नालियों के उचित रखरखाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने कहा कि बरसात शुरू होते ही सड़कों और नालियों का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस जाता है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने समय रहते नालियों की सफाई और उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने की मांग की।
बैठक में पुरानी डिस्पेंसरी के समीप बने अस्थायी सार्वजनिक शौचालय की दयनीय स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। सदस्यों ने कहा कि शौचालय से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस विषय को पहले भी पंचायत के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
इसके अलावा अंबुजा कंपनी गेट से दाड़लाघाट तक जाने वाले पैदल मार्ग की खराब हालत का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। सभा के सदस्यों ने कहा कि इस मार्ग पर पैदल चलना कठिन हो गया है। इस संबंध में अंबुजा कंपनी प्रबंधन से भी कई बार आग्रह किया गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
बैठक में लोगों ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। अब लोगों को उम्मीद है कि नव-निर्वाचित प्रतिनिधि विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। ग्राम पंचायत सुधार सभा के महासचिव प्रेम केशव ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।