सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Primary School Punjvilla will be merged with the student school

Solan News: प्राथमिक स्कूल पुंजविला का छात्र स्कूल में होगा विलय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई पैटर्न पर होगी पढ़ाई, अब छात्राओं को भी मिलेगा प्रवेश
Trending Videos


अभी तक छात्र स्कूल ही किया है सीबीएसई बोर्ड

उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने अधिकारियों के साथ की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब शहर के पुंजविला प्राथमिक स्कूल को राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र सोलन के साथ मर्ज करने की योजना है। इस विलय के बाद इस स्कूल को पूरी तरह सीबीएसई बोर्ड की तर्ज पर संचालित किया जाएगा।
इस बदलाव की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि अभी तक केवल छात्रों के लिए पहचाने जाने वाले इस स्कूल में छात्राओं को भी प्रवेश देने की तैयारी है। इससे शहर के बीचोबीच छात्राओं को सीबीएसई पैटर्न पर शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान ने इस संबंध में सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक और खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक की। बैठक में स्कूल के बुनियादी ढांचे, शिक्षकों की उपलब्धता और विलय की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन शहर का एकमात्र छात्र स्कूल पहले ही सीबीएसई बोर्ड के तहत लाया जा चुका है। अब पुंजविला स्कूल के विलय से इसका दायरा और बढ़ेगा। प्राथमिक स्कूल पुंजविला के छात्र स्कूल सोलन में मर्ज होने से संसाधनों और स्टाफ का बेहतर समन्वय हो सकेगा।
छात्राओं को प्रवेश की अनुमति मिलने के बाद यह संस्थान एक आधुनिक सह-शिक्षा (को-एजुकेशनल) स्कूल के रूप में विकसित होगा। इसके अलावा यह व्यवस्था भी प्रस्तावित है कि जो छात्र हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत पढ़ाई करना चाहते हैं, वे कन्या स्कूल में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed