{"_id":"6a6b606a084c3898f90f7ccf","slug":"rain-water-on-road-solan-news-c-176-1-ssml1041-175311-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजेहरा-पल्ली रोड पर बरसाती पानी बना मुसीबत, नई सड़क बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजेहरा-पल्ली रोड पर बरसाती पानी बना मुसीबत, नई सड़क बनी तालाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में पानी घुसने से फसलों के लिए भी बना खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पंजेहरा-पल्ली रोड पर हाल ही में निर्मित सड़क पहली ही बरसात में ग्रामीणों व राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क पर बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है, जिससे पूरी सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी है। सड़क पर पानी जमा होने से पैदल यात्रियों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी की निकासी का सही रास्ता न होने के कारण बरसाती पानी आसपास के किसानों के खेतों में घुस रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा गहरा गया है। स्थानीय निवासी अरुणा कुमार ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि सड़क का निर्माण महज एक माह पूर्व ही किया गया था, लेकिन जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। पानी उनके घर के समीप जमा हो रहा है, जिससे मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन (1100) पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि पूर्व में अंबवाला गांव में पानी की निकासी के लिए विभाग द्वारा पाइप बिछाया गया था, जिसे अब स्थानीय लोगों द्वारा बंद कर दिया गया है। साथ ही खेतों का पानी सड़क पर आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ठेकेदार को सड़क किनारे बनी नाली को और गहरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, ताकि पानी की सुचारु निकासी संभव हो सके।