फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Satiwala-Kulhadiwala road riddled with potholes; no repairs in four years.

Solan News: सतीवाला-कुल्हाड़ीवाला सड़क गड्ढों तबदील, चार साल से नहीं हुई मरम्मत

Wed, 05 Aug 2026 05:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Aug 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Satiwala-Kulhadiwala road riddled with potholes; no repairs in four years.
सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।
-ग्राउंड रिपोर्ट-
विज्ञापन

सड़क से उड़ने वाली धूल से लोग परेशान, बरसात में बन जाती है तालाब,
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। सतीवाला गोशाला से टिपरा-कुल्हाड़ीवाल सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश के दौरान सड़क तालाब बन जाती है और जब धूप लगती है तो सड़क से उड़ने वाली धूल से लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है। बीबीएनडीए के अधीन यह सड़क है। पंचायत की ओर से कई बार बीबीएनडीए को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इसे रिपेयर नहीं किया गया है जिससे लोग परेशान हैं।
सूरजपुर, मधाला व कालूझिंडा पंचायतों को जोड़ने वाली यह सड़क हरिपुर गुरुद्वारा के लिए सबसे नजदीक की सड़क है। साथ लगते हरियाणा के लोग इसी सड़क से हरीपुर साहिब आते-जाते हैं। आधा दर्जनों स्कूलों की बड़ी-छोटी बसें इसी सड़क से आती-जाती हैं। गाड़ियों के चैंबर नीचे लगते हैं और हर-रोज किसी न किसी गाड़ी के टायर फटते रहते हैं। इसके अतिरिक्त इस सड़क के दोनों ओर करीब एक दर्जन उद्योगों में काम करने वाले कामगार भी आते-जाते हैं। बीच में करीब 100 मीटर सड़क में कई वर्ष पहले टाइलें लगी थीं वो भी उखड़ रही है।
विज्ञापन


इनसेट
सूरजपुर पंचायत के प्रधान योगेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह सड़क पिछले चार साल से रिपेयर नहीं हुई है। बीबीएनडीए के अधीन यह सड़क आती है। रिपेयर न होने से इस मार्ग पर दुपहिया वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। आए दिन यहां पर बाइक स्किड कर-कर गिरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
वार्ड पंच नागेंद्र पाल ने बताया कि बरसात होने पर यह मार्ग तालाब बन जाता है। इस मार्ग के साथ एक दर्जन उद्योग हैं। इन उद्योगों में काम करने वाले कामगार पैदल आते हैं लेकिन बरसात में सड़क पानी-पानी जमा होने से उन्हें आने-जाने में दिक्कत होती है।

इनसेट
धौलर माजरी के विकास ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के साथ लगते हरियाणा लोग हरिपुर जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं, लेकिन मार्ग खराब होने से अब लोग यहां से जाने में कतराने लगे हैं और वाया बरोटीवाला होकर जाने को मजबूर हैं।

इनसेट
टिपरा के किसान अमरनाथ रघुवंशी ने बताया कि उनका घर सड़क के साथ है और टूटी हुई सड़क से उड़ने वाली धूल उनके घर में घुसती है। यही नहीं धूल से पशु चारे पर भी बैठ जाती है जिससे पशु धूल वाला चारा नहीं खाते हैं।


इनसेट
इस बारे में बजट के लिए उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। जैसे ही बजट का प्रावधान होती है इस सड़क की रिपेयर कर दी जाएगी।- सुमित आजाद, अधिशासी अभियंता, बीबीएनडीए

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

सतीवाला- कुल्हाड़ीवाला मार्ग की खस्ताहालत- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed