{"_id":"6a72df14a8c2629bf105374d","slug":"video-solan-dr-ys-parmar-jayanti-sirmauri-cultural-program-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dr YS Parmar Jayanti: सोलन में सिरमौर कल्याण मंच ने मनाई परमार जयंती, सिरमौरी संस्कृति के रंग में रंगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dr YS Parmar Jayanti: सोलन में सिरमौर कल्याण मंच ने मनाई परमार जयंती, सिरमौरी संस्कृति के रंग में रंगा कार्यक्रम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:28 PM IST
Link Copied
हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार की जयंती के अवसर पर सिरमौर कल्याण मंच की ओर से सोलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुरारी मार्किट में आयोजित कार्यक्रम में सिरमौरी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान सिरमौरी कलाकारों ने पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूम उठे और कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। लोगों ने सिरमौरी लोक संस्कृति और परंपराओं की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने आयोजन के लिए सिरमौर कल्याण मंच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार का हिमाचल प्रदेश के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके प्रयासों और दूरदर्शी सोच को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।
इस अवसर पर सिरमौरी धाम का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने सिरमौरी संस्कृति से जुड़े इस आयोजन की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।