सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Senior Citizens are an Invaluable Asset to Society: Dr. Shandil

वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर : डॉ. शांडिल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Senior Citizens are an Invaluable Asset to Society: Dr. Shandil
कंडाघाट उपमंडल की सायरीघाट पंचायत में आयोजित विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर - फोटो : गांव सिकेरा में मूर्ति अनावरण करते सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव। स्रोत संवाद
सायरीघाट में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बोले स्थास्थ्य मंत्री
विज्ञापन

सहायता उपकरणों का वितरण और जागरूकता नाटकों को भी किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत सायरीघाट में विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरे समाज को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे।
मंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव और ज्ञान से समाज को निरंतर सही मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा यह हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि हम बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता रखें व उनके साथ होने वाले किसी भी प्रकार के शारीरिक, मानसिक या आर्थिक दुर्व्यवहार को रोकने के लिए सजग रहें। राज्य सरकार वृद्धों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। वृद्धावस्था पेंशन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, डे-केयर सेंटर और कानूनी सहायता जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर को सुधारा जा रहा है। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन कंडाघाट के प्रधान राजीव शर्मा ने माता-पिता और आश्रितों के भरण-पोषण अधिनियम 2001 पर विस्तृत कानूनी जानकारी भी साझा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा जरूरतमंद बुजुर्गों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, कमोड चेयर और घुटना सहारा सहित कई अन्य सहायता उपकरण वितरित किए गए। इससे पहले उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वृद्धजन दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों को बुजुर्गों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव सीपी वर्मा, निदेशक सुमित खिम्टा, एसडीएम गोपाल शर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed