सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sharmila was elected President, and Anju Kumari was elected Vice-President.Sharmila was elected President, and Anju Kumari was elected Vice-President.

Solan News: शर्मिला को अध्यक्ष व अंजू कुमारी को चुनीं उपाध्यक्ष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sharmila was elected President, and Anju Kumari was elected Vice-President.Sharmila was elected President, and Anju Kumari was elected Vice-President.
चमाकड़ी स्थित राजकीय माध्यमिक पाठशाला में आयोजित बैठक के दौरान नवगठित स्कूल प्रबंधन समिति के सद
चमाकड़ी स्कूल में एसएमसी का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला चमाकड़ी में दो वर्ष के कार्यकाल के लिए पाठशाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस बैठक में शर्मिला को अध्यक्ष और अंजू कुमारी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त सुमन देवी, अनीता ठाकुर, कल्पना देवी, विनोद कुमार व हेमंत कुमार को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया। कार्यकारिणी का गठन स्कूल मुख्याध्यापक हेमंत कपिला की अध्यक्षता में हुआ। बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया और विद्यालय के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत चमाकड़ी के प्रधान नरेंद्र हांडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में मुख्याध्यापक हेमंत कपिला ने सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद कर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed