सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan Deputy Commissioner Manmohan Sharma ranked among the country's top 25 District Magistrates.

Solan News: देश के टॉप-25 जिलाधिकारियों में शामिल हुए सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Solan Deputy Commissioner Manmohan Sharma ranked among the country's top 25 District Magistrates.
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
फेम इंडिया के राष्ट्रव्यापी सर्वे में मिला स्थान, दस कड़े मानकों पर उतरे खरे

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के जिला सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने देश के टॉप-25 जिला अधिकारियों में स्थान पाकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। पत्रिका फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 के वार्षिक सर्वे में उन्हें कर्तव्यनिष्ठ श्रेणी में प्रमुखता से चुना गया है। यह उपलब्धि सोलन सहित पूरे प्रदेश के लिए एक स्वर्णिम गौरव है।
यह देशव्यापी सर्वेक्षण उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, संकट प्रबंधन, त्वरित निर्णय, दूरदर्शिता और संवेदनशीलता जैसे 10 अहम मानकों पर आधारित था। वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा को उनकी शांत कार्यशैली जनसरोकार और परिणामोन्मुख दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। उन्होंने नियमित जनसुनवाई, राजस्व लोक अदालतों और अतिक्रमण विरोधी अभियानों से प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया। इसके अलावा, कालका-शिमला फोरलेन परियोजना के प्रभावितों के पुनर्वास और आपदा प्रबंधन में उनका कार्य सराहनीय रहा। वर्ष 2023 की विनाशकारी बाढ़ के बाद उन्होंने नालागढ़ के सुनानी गांव में मॉडल रेजिलिएंट विलेज परियोजना के तहत पुनर्निर्माण कार्यों को गति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed