फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Stories and episodes concerning Vedavyasa and Bhishma Pitamah were narrated.

Solan News: वेदव्यास और भीष्म पितामह की कथाओं के प्रसंग सुनाए गए

Thu, 06 Aug 2026 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर के सनातन धर्म मंदिर में चल रही है देवी भागवत कथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। श्रावण मास के अवसर पर धर्मपुर के सनातन धर्म मंदिर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव शक्ति महादेव ग्रुप की मातृ शक्ति इस कथा का आयोजन कर रही है। बुधवार को कथा का तीसरे दिन कथावाचक आचार्य तरुण शर्मा ने इस दौरान वेदव्यास और भीष्म पितामह के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वेदव्यास का जन्म वेदों को लिखने के विशेष उद्देश्य से हुआ था। उन्होंने राजा शांतनु और गंगा के विवाह की कथा सुनाई। शांतनु और गंगा के आठ पुत्र हुए, जिनमें से सात पुत्रों का निधन हो गया। आठवें पुत्र को बचाया गया, जिसका नाम भीष्म पितामह रखा गया। भीष्म पितामह धनुष विद्या के महान विद्वान थे। कथा में परशुराम की शक्ति का भी वर्णन किया गया। शांतनु ने गंगा को छोड़ने के बाद सत्यवती से विवाह किया, जिनसे चित्रवान और विचित्रवीर्य नामक दो पुत्र हुए।

आचार्य तरुण शर्मा ने जगदंबा भवानी की असीम शक्ति का बखान किया। उन्होंने कहा कि संसार में मां जगदंबा की शक्ति से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है। कथा के दौरान दान के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया, जिसे इन्सान के लिए सबसे कठिन बताया गया। शिव शक्ति ग्रुप की महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर कथा का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed