{"_id":"6a7452c576428e1a720fbf0b","slug":"video-solan-heavy-rain-waterlogging-school-children-affected-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Update: सोलन में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी; स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: सोलन में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी; स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी
Ankesh Dogra
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:54 PM IST
Link Copied
सोलन शहर में गुरुवार को पिछले एक घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। तेज बारिश के चलते शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
बारिश का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ा। स्कूलों की छुट्टी के समय तेज बारिश शुरू होने से विद्यार्थियों को घर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बच्चे बारिश थमने का इंतजार करते रहे, जबकि कई अभिभावक स्वयं स्कूल पहुंचकर अपने बच्चों को घर ले गए।
लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क पर जमा पानी के चलते वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है और आगामी दिनों में भी कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।