सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students were made aware of balanced diets and healthy lifestyles.

Solan News: विद्यार्थियों को किया संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबुजा फाउंडेशन बुघार स्कूल में किया स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। तहसील अर्की के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अंबुजा फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित हुआ। इसमें विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अंबुजा फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर सत्य प्रकाश गांधी एवं आरती सोनी ने भाग लिया। डॉ. सत्य प्रकाश गांधी ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक दैनिक आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं को और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना अच्छे स्वास्थ्य की पहली शर्त है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्वच्छ पानी पीने, पर्याप्त मात्रा में पानी लेने, संतुलित भोजन करने, अच्छी नींद लेने, नियमित व्यायाम करने तथा भोजन से पहले सही तरीके से हाथ धोने जैसी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामस्वरूप गौतम ने कहा कि स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण आधार है तथा स्वस्थ आदतों को अपनाना समय की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed