सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Students were taught lessons on hygiene, nutrition, and de-addiction.

Solan News: विद्यार्थियों को स्वच्छता, पोषण और नशामुक्ति का पाठ पढ़ाया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडी स्कूल में स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंडी में विद्यार्थियों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम के तहत लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छीराम ठाकुर ने की। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सत्य प्रकाश गांधी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल के महत्व, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बच्चों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। डॉ. गांधी ने वर्तमान समय में बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग (स्क्रीन एडिक्शन) पर चिंता जताई। उन्होंने इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को इन आदतों से दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान आरती सोनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित कर स्वास्थ्य और स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed