{"_id":"69b06c78f85097365f0db688","slug":"teachers-were-given-information-about-the-new-education-policy-and-the-national-curriculum-solan-news-c-176-1-sln1003-164789-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिक्षकों को दी नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिक्षकों को दी नई शिक्षा नीति, राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
धुंदन में पूर्व प्राथमिक अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। खंड स्रोत समन्वयक कार्यालय धुंदन में प्राथमिक शिक्षा खंड धुंदन और अर्की के मान्यता प्राप्त पूर्व प्राथमिक पाठशालाओं के अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर की अध्यक्षता में दो चरणों में संपन्न हुई। कार्यशाला में अध्यापकों को बच्चों के पांच विकासात्मक डोमेन पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2022 सीएफएस तथा राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 (एसई) के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए नई शिक्षण विधियों पर भी चर्चा की गई। कार्यशाला का पहला चरण 23 से 27 फरवरी तक आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा खंड धुंदन और अर्की के 63 पूर्व प्राथमिक अध्यापकों ने भाग लिया। वहीं दूसरा चरण 2 से 7 मार्च तक चला, जिसमें 58 अध्यापकों ने भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर ने सभी प्रतिभागियों को लेखन सामग्री और बैग वितरित किए। कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति के रूप में दिलीप कुमार, दीपक, सुमन और आशुतोष कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।
Trending Videos