सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Devotees bowed their heads at Sheetla Mata Temple

Solan News: शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Devotees bowed their heads at Sheetla Mata Temple
शीतला माता मंदिर नालागढ़ में टेका बासड़े का माथा टेकते हुए श्रद्धालु स्रोत:संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
बासड़ा पर्व पर लोगों ने बच्चों के आरोग्य व परिवार की सुख-शांति की मांगी दुआ
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में शीतला माता मंदिर में मंगलवार को बासड़ा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर बच्चों के आरोग्य और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की। माता के दर्शनों के लिए लोग सुबह 4:00 बजे से ही मंदिर के बाहर कतारों में लग गए थे। बासड़ा पर्व का मुख्य महत्व आरोग्य और रोग निवारण से जुड़ा है और यह होली के बाद स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का प्रतीक माना जाता है। मंदिर के पुजारी मोहन दास ने बताया कि इस दिन माता को ठंडे/बासी भोजन का भोग लगाकर परिवार की रक्षा और चेचक, खसरा जैसी संक्रामक बीमारियों से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है। यह परंपरा बदलते मौसम में शरीर को ठंडा रखने और निरोगी रहने का संदेश देती है। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पवित्र जल, गुलगुले, चने, खील, बताशे और अनाज का प्रसाद चढ़ाया। शीतला माता मंदिर की मान्यता है कि बच्चों और बड़ों को होने वाले फोड़ा, फूंसी, चिकनपॉक्स और अन्य चर्म रोगों से सुरक्षा मिलती है। यह पर्व होली के बाद आने वाले पहले मंगलवार को मनाया जाता है। जो लोग किसी कारण पहले मंगलवार को नहीं आ पाते, वे दूसरे या तीसरे मंगलवार भी पूजा-अर्चना करने आते हैं। यह पर्व होली के बाद आने वाले पहले मंगलवार को मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed