{"_id":"6a319756a748357d9b06a3f4","slug":"the-kufri-team-emerged-as-the-winner-in-the-mens-category-while-the-shreeji-trust-chail-team-won-in-the-womens-category-solan-news-c-176-1-ssml1040-171766-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पुरुष वर्ग में कुफरी और महिला वर्ग में श्रीजी ट्रस्ट चायल की टीमें रहीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पुरुष वर्ग में कुफरी और महिला वर्ग में श्रीजी ट्रस्ट चायल की टीमें रहीं विजेता
विज्ञापन
चायल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिद्ध बाबा मेले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन,सांसद सुरेश कश्यप ने की बतौर मुख्यातिथि शिकरत
काली का टिब्बा और चायल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। चायल में आयोजित धार्मिक सिद्ध बाबा मेले का समापन हो गया है। इस मौके विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थानीय और बाहरी टीमों के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। इसमें पुरुष वर्ग में कड़े मुकाबले में कुफरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि श्रीजी परिवार चायल की टीम उपविजेता रही। वहीं महिला वर्ग में घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए श्रीजी ट्रस्ट चायल की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की। वहीं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स शिमला की टीम को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि भाजपा के राजेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सुरम्य पर्यटन नगरी चायल में आगामी खेल महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी उन्होंने घोषणा भी कर दी है। सांसद ने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को तराशने के लिए इस खेल महाकुंभ का आयोजन मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कंडाघाट-चायल सड़क को चौड़ा करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष बजट दिलाया जाएगा। इसके अलावा, चायल-कुफरी सड़क के लिए केंद्र पहले ही 54 करोड़ रुपये स्वीकृत कर चुका है। खिलाड़ियों और पर्यटकों की सुविधा के लिए काली का टिब्बा और चायल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिउ 5-5 लाख रुपये देने का भी एलान किया गया। इस समापन समारोह में नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेला कमेटी के प्रधान पंकज ठाकुर, उपप्रधान रिंकज ठाकुर, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार सहित भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में खेल प्रेमी व स्थानीय जनता उपस्थित रही।
पहाड़ी गायक विनोद रांटा ने बांधा समां
चायल(सोलन)। मेला बाबा सिद्ध की सांस्कृतिक संध्या के दौरान आयोजित स्टार नाइट में मशहूर पहाड़ी गायक विनोद रांटा की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने अपने लोकप्रिय गीतों सुन पंडता मेरा रिश्ता लगता और नीरू चली घुमदी सहित कई धमाकेदार मिक्स नाटियां गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उनकी दमदार आवाज और ऊर्जावान शैली का भरपूर आनंद लिया। संवाद